जेल में गांजा पहुंचाने वाले गिरफ्तार

Published at :15 Mar 2017 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
जेल में गांजा पहुंचाने वाले गिरफ्तार

आरा : आरा मंडल कारा के गेट पर होली के दिन खाना पहुंचाने वाले दो लोगों को चेकिंग के दौरान कारा प्रशासन ने टिफिन में गांजा, शराब व मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया. साथ ही दोनों को नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया. जेल अधीक्षक निरंजन पंडित के बयान पर दोनों के […]

विज्ञापन
आरा : आरा मंडल कारा के गेट पर होली के दिन खाना पहुंचाने वाले दो लोगों को चेकिंग के दौरान कारा प्रशासन ने टिफिन में गांजा, शराब व मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया. साथ ही दोनों को नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया. जेल अधीक्षक निरंजन पंडित के बयान पर दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. मंगलवार को दोनों को जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, पकड़े गये राजेश यादव तथा रवि कुमार चरपोखरी थाने के सेमरांव गांव के निवासी बताये जाते हैं.
बताया जा रहा है कि सोमवार को बंदियों को खाना पहुंचाने के दौरान दोनों की गिरफ्तारी मंडल कारा के गेट पर हुई. दोनों खाना लेकर बंदियों को पहुंचाने गये हुए थे. इसी क्रम में मंडल कारा के गेट पर सघन तलाशी चल रही थी. जब टिफिन खोल कर देखा गया, तो उसमें शराब, गांजा व मोबाइल देख कर ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों के होश उड़ गये. तत्काल इसकी सूचना जेलर व जेल अधीक्षक को दी गयी. मौके पर पहुंचे जेल अधीक्षक निरंजन कुमार व जेलर मृत्युंजय कुमार ने इसकी सूचना नगर थाने को दी. इसके बाद नगर थाने की पुलिस पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन