86 स्थानों पर की गयी मजिस्ट्रेट की तैनाती

आरा : संयुक्तादेश के आलोक में जिले के सभी 34 थानों पर दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. साथ ही जिले के 86 स्थानों को चिन्हित करते हुए इन स्थानों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. आरा शहर में गश्ती करने के लिए 04 गश्ती […]
आरा : संयुक्तादेश के आलोक में जिले के सभी 34 थानों पर दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. साथ ही जिले के 86 स्थानों को चिन्हित करते हुए इन स्थानों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. आरा शहर में गश्ती करने के लिए 04 गश्ती दल दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. भोजपुर जिले में होली त्योहार की शुभकामना एवं बधाई देते हुए उसे प्रेम,
भाईचारा एवं उत्सवी माहौल में मनाने की अपील डीएम डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव तथा एसपी क्षत्रनील सिंह ने जिले के नागरिकों से की है. होली के त्योहार पर इसे शांतिपूर्वक व सुरक्षित वातावरण में मनाने तथा विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा संयुक्तादेश जारी किया गया है. दोनों पदाधिकारियों ने जिले के लोगों से आह्वान किया है कि होली त्योहार को परंपरागत तरीके से एक-दूसरे की भावना का आदर करते हुए परस्पर सद्भाव के साथ मनाएं. लोगों को गुमराह करने वाले असामाजिक तत्वों, अफवाह फैलाने वाले अपराधी प्रवृति के लोगों से सावधान रहने का अनुरोध किया है. ऐसे तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निदेश थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी, दंडाधिकारी को दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










