आरा में व्यवसायी पुत्र को दिन-दहाड़े मारी गोली

भोजपुर : बिहार के भोजपुर जिला मुख्यालय आरा शहर में बेखौफ अपराधियों ने दिन-दहाड़े एक व्यवसायी मोहन सिंह के पुत्र चंदन को गोली मार दी. गोली लगने के बाद चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों ने चंदन को बेहतर इलाज के लिये पीएमसीएच में रेफर कर दिया है. जानकारी के […]
भोजपुर : बिहार के भोजपुर जिला मुख्यालय आरा शहर में बेखौफ अपराधियों ने दिन-दहाड़े एक व्यवसायी मोहन सिंह के पुत्र चंदन को गोली मार दी. गोली लगने के बाद चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों ने चंदन को बेहतर इलाज के लिये पीएमसीएच में रेफर कर दिया है. जानकारी के मुताबिक वह अपनी बाइक से महादेवा इलाके की ओर गया था, जहां अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया.
घटना के बाद शहर में दहशत फैल गया. बताया जाता है कि चंदन शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी मोहन सिंह का बेटा और पूर्व विधायक आशा देवी का रिश्तेदार है. मोहन सिंह को सिनेमा हॉल और कई पेट्रोल पंप है. पहले भी मोहन सिंह परिवार पर अपराधियों ने हमला किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










