पुलिस के डर से जीप से कूदा आरोपित, मौत

आरा : पुलिस के डर से एक आरोपित जीप से कूद पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गयी. चलती जीप से कूदने के बाद आरोपित घायल हो गया था, जिसे पुलिस इलाज के लिए पीएचसी में ले गयी थी. वहां उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस सदर अस्पताल लेकर […]
आरा : पुलिस के डर से एक आरोपित जीप से कूद पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गयी. चलती जीप से कूदने के बाद आरोपित घायल हो गया था, जिसे पुलिस इलाज के लिए पीएचसी में ले गयी थी. वहां उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस सदर अस्पताल लेकर पहुंची, तो परिजनों ने वहां जम कर हंगामा मचाया. परिजन शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करने दे रहे थे. परिजनों ने पुलिस पर पीट कर मार डालने का आरोप लगाया है.
हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है. मृतक बड़हरा का रहनेवाला छेना ततवा बताया जा रहा है. मृतक पर उसकी बेटी ने ही अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था. जानकारी के अनुसार छेना ततवा की बड़ी बेटी नितु ने शनिवार को बड़हरा थाने में आवेदन देकर शिकायत की थी कि उसके पिता शराब के नशे में दुर्व्यवहार करते हैं. परिवार के साथ मारपीट और गाली-गलौज तक करते हैं. इसी मामले में बड़हरा पुलिस ने छेना ततवा को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया.
इसके बाद पुलिस उसे जीप से लेकर थाने जा रही थी. इसी बीच रास्ते में पुलिस को चकमा देकर भागने के लिए वह जीप से कूद गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद पुलिस उसे लेकर पीएचसी पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद बड़हरा विधायक सरोज यादव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










