होली में शरारती तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर : डीआइजी

Published at :05 Mar 2017 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
होली में शरारती तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर : डीआइजी

निर्देश . डीआइजी ने किया डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण पीरो : शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी मो रहमान ने पुलिस पदाधिकारियों को होली के दौरान शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखने की नसीहत देते हुए कहा कि इस दौरान किसी तरह का बवाल कर अशांति पैदा करनेवाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जायेंगे. डीआइजी मो […]

विज्ञापन

निर्देश . डीआइजी ने किया डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण

पीरो : शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी मो रहमान ने पुलिस पदाधिकारियों को होली के दौरान शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखने की नसीहत देते हुए कहा कि इस दौरान किसी तरह का बवाल कर अशांति पैदा करनेवाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जायेंगे. डीआइजी मो रहमान शनिवार को डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण करने पीरो पहुंचे थे. इस दौरान डीएसपी कार्यालय का गहन निरीक्षण के बाद थानेदारों के साथ बैठक में डीआइजी ने थानावार कांडों की समीक्षा की और संबंधित थानेदारों को आवश्यक निर्देश जारी किये.
बैठक के दौरान डीआइजी ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए सभी थानेदार विशेष अभियान चला कर फरारी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें खासकर होली के त्योहार के दौरान शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जाये. इस दौरान शराब की खरीद बिक्री तथा शराब पीनेवालों के साथ सख्ती से निबटने का निर्देश दिया गया. बैठक में पीरो के सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर धनंजय कुमार निर्दोष, पीरो थानाध्यक्ष जयप्रकाश, तरारी थानाप्रभारी अंजनी कुमार सिंह, सिकरहटा थानाप्रभारी कुंदन कुमार, इमादपुर थानाप्रभारी प्रभात कुमार, अगिआंव बाजार थानाप्रभारी दीनानाथ सिंह, चरपोखरी थानाप्रभारी कुंवर गुप्ता सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन