गड़हनी बाजार में लगा दो घंटे भीषण जाम

Published at :05 Mar 2017 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
गड़हनी बाजार में लगा दो घंटे भीषण जाम

गड़हनी : आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर गड़हनी बाजार में शनिवार को लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. रमीज मोबाइल दुकान के पास हाइवे पर एक सवारी बस खराब हो गयी, जिसके कारण भीषण जाम लग गया. दो घंटे तक यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. जाम में लोग […]

विज्ञापन

गड़हनी : आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर गड़हनी बाजार में शनिवार को लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. रमीज मोबाइल दुकान के पास हाइवे पर एक सवारी बस खराब हो गयी, जिसके कारण भीषण जाम लग गया. दो घंटे तक यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. जाम में लोग पिसते रहे और पुलिस प्रशासन आंख बंद कर जाम को देखते रहा. पूरा गड़हनी बाजार जाम से परेशान रहा. सड़क की दोनों ओर वाहनों और यात्रियों की भीड़ लगी हुई थी.

चाह कर भी कोई निकल नहीं पा रहा था. लगभग दो घंटे के बाद स्थानीय दुकानदारों और जाम में फंसे वाहनों में सवार लोगों ने ही जाम हटाने की कवायद की. इसके बाद जाम में फंसे लोगों को निजात मिली. जाम में कई अफसर व नेता भी फंसे हुए थे. बता दें कि गड़हनी का यही हाल है, जाम का कारण रोड के दोनों तरफ अवैध तरीके से ठेला, दुकान और गाड़ी लगना है. रोजाना ही यहां ऐसे ही जाम लगता है.

गड़हनी कि जनता व जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में कई बार प्रशासन को अवगत कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन