महावीरी झंडा जुलूस को ले प्रशासन सतर्क

पीरो : बसंत पंचमी के अवसर पर पीरो में निकाले जाने वाले महावीरी झंडा जुलूस को ले स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है़ जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया जा रहा है़ पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को […]
पीरो : बसंत पंचमी के अवसर पर पीरो में निकाले जाने वाले महावीरी झंडा जुलूस को ले स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है़ जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया जा रहा है़ पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को आयोजित होने वाले महावीरी झंडा
जुलूस शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए अर्धसैनिक बल की एक कंपनी पीरो बुला ली गयी है़ बता दे कि पिछले कुछ महीनों में पीरो में धार्मिक आयोजनों पर बार बार उत्पन्न हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए इस बार प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रही है़ पुलिस व प्रशासन के अधिकारी महावीरी झंडा जुलूस और सरस्वती पूजा के आयोजनों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी रणनीति तैयार कर चुकी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










