एसडीओ का पर्स गायब होने पर मची खलबली

Published at :28 Jan 2017 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ का पर्स गायब होने पर मची खलबली

कोइलवर : थाना क्षेत्र के धनडीहां कुबेरचक बालू घाट पर हंगामा के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसडीओ नवदीप शुक्ला का उच्चकों ने पर्स उड़ा दिया, जिससे खलबली मच गयी. पर्स उड़ाये जाने की सूचना के बाद पुलिस महकमे के कर्मी हांफने लगे. जवानों ने भीड़ के बीच पर्स को ढुंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन उच्चके […]

विज्ञापन

कोइलवर : थाना क्षेत्र के धनडीहां कुबेरचक बालू घाट पर हंगामा के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसडीओ नवदीप शुक्ला का उच्चकों ने पर्स उड़ा दिया, जिससे खलबली मच गयी. पर्स उड़ाये जाने की सूचना के बाद पुलिस महकमे के कर्मी हांफने लगे.

जवानों ने भीड़ के बीच पर्स को ढुंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन उच्चके पर्स लेकर निकल गये थे. इधर, एसडीपीओ संजय कुमार ने थानाध्यक्ष को पर्स ढुंढने का टास्क दे दिया, जिसको लेकर पुलिस पर्स ढुंढने में लगी रही. इससे मौके पर काफी देर तक खलबली मची रही और पर्स गायब होने के बाद लोगों का जमावड़ा लगा रहा. इसकी वजह से उस रास्ते से जानेवाले वाहनों को भी जाम का सामना करना पड़ा. इससे जाम में कई वाहन से रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन