कार्य में कोताही पर तीन दर्जन डॉक्टरों पर कार्रवाई

आरा : स्वास्थ्य सेवाओं में कोताही बरतने वाले डॉक्टरों व कर्मियों पर अब कार्रवाई होगी. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए सिविल सर्जन डॉ रास बिहारी सिंह ने कवायद शुरू कर दी है. जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले, इसके लिए उन्होंने कई तरह की तैयारियां की हैं. चिकित्सकों को […]
आरा : स्वास्थ्य सेवाओं में कोताही बरतने वाले डॉक्टरों व कर्मियों पर अब कार्रवाई होगी. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए सिविल सर्जन डॉ रास बिहारी सिंह ने कवायद शुरू कर दी है. जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले, इसके लिए उन्होंने कई तरह की तैयारियां की हैं. चिकित्सकों को क्षेत्र का आवंटन कर उसका प्रभारी बनाया गया है. साथ ही निर्देश दिया गया है कि संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रति सप्ताह दें,
ताकि उचित कार्रवाई की जा सके. इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सकेगा. वहीं, लापरवाही को लेकर उन्होंने कई चिकित्सकों पर कार्रवाई करते हुए कारणपृछा सहित वेतन बंद करने का निर्देश दिया तथा अग्रेतर कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को लिखा है. सिविल सर्जन ने जिले में पदस्थापित सभी चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों को निर्देश दिया है कि पूरा समय अपने मुख्यालय में रहें तथा मुख्यालय से बाहर न जायें अन्यथा मुख्यालय से अनुपस्थित पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










