दो वाहनों की टक्कर में रिटायर्ड फौजी की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jan 2017 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

आरा- बक्सर हाइवे पर बड़का गांव पुल के समीप हुआ हादसा आरा : गजराजगंज ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-बक्सर हाइवे पर बड़का गांव पुल के समीप बाइक व पिकअप की सीधी भिड़ंत में एक रिटायर्ड फौजी की मौत हो गयी. घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस […]
विज्ञापन
आरा- बक्सर हाइवे पर बड़का गांव पुल के समीप हुआ हादसा
आरा : गजराजगंज ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-बक्सर हाइवे पर बड़का गांव पुल के समीप बाइक व पिकअप की सीधी भिड़ंत में एक रिटायर्ड फौजी की मौत हो गयी. घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद शव को सदर अस्पताल लाया गया. घटना के कारण हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया था.
मृतक शाहपुर थाने के सोनवर्षा गांव निवासी 50 वर्षीय रिटायर्ड आर्मी मैन ददन ठाकुर बताये जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में मातम पसर गया. जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड आर्मी मैन ददन ठाकुर अपने परिवार से मुलाकात कर शाम लगभग छह बजे आरा से बाइक से अपने गांव सोनवर्षा लौट रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप वैन ने बाइक सवार रिटायर्ड आर्मी मैन को सामने से टक्कर मार दिया.
घटना के बाद पिकअपचालक फरार हो गया, जबकि ददन ठाकुर सड़क के किनारे फेंका गये और वहीं पर उनकी मौत हो गयी. ददन के सिर में गंभीर चोट लगी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया.
मृतक के हैं
तीन पुत्र
मृत रिटायर्ड आर्मी मैन के तीन बेटे हैं और सभी बाहर नौकरी करते हैं. आर्मी मैन के बेटों का परिवार आरा में रहता है और उन्हीं लोगों से मुलाकात कर वे अपने गांव जा रहे थे. घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई, तो काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गये थे. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था. मृतक के बेटों को भी घटना की सूचना दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










