घर से नाराज होकर भागी छात्रा नर्तकी के चंगुल में फंसी, फिर...

Published at :29 Dec 2016 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
घर से नाराज होकर भागी छात्रा नर्तकी के चंगुल में फंसी, फिर...

आरा: बिहार में घर से भागी रोहतास जिले की एक छात्रा नर्तकी के चंगुल में फंस गयी. छात्रा को बैंगलोर बेचने ले जाने के क्रम में पुलिस ने आरा से नर्तकी को दबोच लिया. गिरफ्तार नर्तकी से पुलिस पूछताछ कर रही है. साथ ही छात्रा के परिजनों को भी सूचना दे दी गयी है. जानकारी […]

विज्ञापन

आरा: बिहार में घर से भागी रोहतास जिले की एक छात्रा नर्तकी के चंगुल में फंस गयी. छात्रा को बैंगलोर बेचने ले जाने के क्रम में पुलिस ने आरा से नर्तकी को दबोच लिया. गिरफ्तार नर्तकी से पुलिस पूछताछ कर रही है. साथ ही छात्रा के परिजनों को भी सूचना दे दी गयी है.

जानकारी के अनुसार रोहतास जिले के कायस्थ बहुआरी गांव से एक छात्रा 24 दिसंबर को परिवार के सदस्यों ने नाराज होकर घर से भाग निकली. छात्रा ट्यूशन पढ़ने घर से निकली थी. घर से भागने के बाद वह एक ऑटो में बैठी. ऑटो चालक ने रिमझीम देवी नामक नर्तकी के पास लालच में आकर पहुंचा दिया कि उसे कुछ पैसे प्राप्त होंगे. छात्रा को वहीं छोड़कर गायब हो गया.

सूत्रों के अनुसार नर्तकी रिमझीम देवी ने उसे बहला फुसला कर झांसे में लेकर अपनी बेटी की तरह रखने की बात कही.जिसकेबाद नर्तकी की बात को मान वह उसे अपना समझने लगी. अभी चंद घंटे ही बीते थे कि नर्तकी ने उसे एक लड़के के साथ बातचीत करने के लिए उलझा दिया. इसी बीच छात्रा को प्यास लगी तो वह दूसरे कमरे के पास पहुंची तो नर्तकी और अमित की बातों पर उसे शक होने लगा. पुख्ता यकीन तब हुआ जब उसे बैग्लोर ले जाकर बेचने की तैयारी होने लगी.

इसके बाद आरा रेलवे स्टेशन से बैंगलोर की गाड़ी नर्तकी रिमझीम छात्रा के साथ पकड़ने आयी थी. बिक्रमगंज से जैसे ही वह आरा रेलवे स्टेशन पहुंची तो पता चला की बैंगलोर जाने वाली गाड़ी चार घंटा लेट है. नर्तकी छात्रा को लेकर पकड़ी मुहल्ले में अपनी एक सहेली आरती के यहां पहुंची. दूसरे कमरे में जैसे ही नर्तकी रिमझीम मुंह हाथ धोने गयी, मौका पाकर छात्रा रेश्मा (काल्पनिक नाम) ने आरती से सारी कहानी कह डाली. इसके बाद आरती ने नवादा थाना पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आकर छात्रा को नर्तकी के चंगुल से बचा लिया. नर्तकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन