फरार महिला प्रेमी संग हरियाणा से बरामद

Published at :08 Dec 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
फरार महिला प्रेमी संग हरियाणा से बरामद

आरा : शादीशुदा एक महिला के अपहरण का मामला प्रेम प्रसंग में बदल गया. महिला को हरियाणा से उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया गया. 15 नवंबर को विवाहिता के घर वालों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था. बताया जा रहा है कि महिला की शादी हो गयी थी, लेकिन गवना होना बाकी […]

विज्ञापन

आरा : शादीशुदा एक महिला के अपहरण का मामला प्रेम प्रसंग में बदल गया. महिला को हरियाणा से उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया गया. 15 नवंबर को विवाहिता के घर वालों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था. बताया जा रहा है कि महिला की शादी हो गयी थी, लेकिन गवना होना बाकी था. इसी बीच वह अपने प्रेमी हरिहरपुर के रोहित सिंह के साथ फरार हो गयी. इधर, परिजनों ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज करा दिया. खोजबीन में लगी पुलिस को मोबाइल के टावर लोकेशन से जानकारी मिली और दोनों को हरियाणा से बरामद कर लिया गया.

परिजनों ने दर्ज करायी थी अपहरण की प्राथमिकी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन