कोइलवर पुल के दो क्रॉस गार्टर बदले गये

Published at :08 Dec 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
कोइलवर पुल के दो क्रॉस गार्टर बदले गये

कोइलवर : छह दिसंबर को पुल में मरम्मत कार्य नहीं होने के कारण बुधवार सात दिसंबर को कोइलवर पुल में मरम्मत कार्य के दौरान दो क्रॉस गार्टर बदले गये. इधर, सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चले मरम्मत कार्य के दौरान पुल के पूर्वी छोर परेव में छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लगी […]

विज्ञापन

कोइलवर : छह दिसंबर को पुल में मरम्मत कार्य नहीं होने के कारण बुधवार सात दिसंबर को कोइलवर पुल में मरम्मत कार्य के दौरान दो क्रॉस गार्टर बदले गये. इधर, सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चले मरम्मत कार्य के दौरान पुल के पूर्वी छोर परेव में छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लगी रही. हालांकि बड़े पुल से वन-वे कर यातायात का परिचालन कराया जा रहा था.

मालूम हो की तय तिथि के अनुसार छह दिसंबर को पुल में क्रॉस गार्टर बदलने का कार्य करना था, लेकिन उपमुख्यमंत्री के भोजपुर दौरा को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात को देखते हुए कार्य रोकने का आदेश दिया था. लेकिन, उपमुख्यमंत्री का दौरा अचानक रद्द हो गया, जिससे कार्य नहीं हो सका. आठ दिसंबर को कोइलवर पुल के छोटी लेन में मरम्मत कार्य को लेकर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक वन-वे ट्रैफिक बहाल रहेगा.

उपमुख्यमंत्री के भोजपुर दौरा के कारण छह दिसंबर का कार्य स्थगित कर दिया गया था
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन