आग से झुलसी युवती ने तोड़ा दम

Published at :07 Dec 2016 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
आग से झुलसी युवती ने तोड़ा दम

आरा : खाना बनाने के क्रम में बीती रात आग से झुलसी युवती ने मंगलवार की सुबह सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतका सविता कुमारी कृष्णगढ़ थाने के त्रिभुआनी गांव निवासी मुन्ना नोनिया की बेटी है. परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराये ही शव को लेकर चले गये. घटना के संबंध में बताया […]

विज्ञापन

आरा : खाना बनाने के क्रम में बीती रात आग से झुलसी युवती ने मंगलवार की सुबह सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

मृतका सविता कुमारी कृष्णगढ़ थाने के त्रिभुआनी गांव निवासी मुन्ना नोनिया की बेटी है. परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराये ही शव को लेकर चले गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है
कि सविता कुमारी सोमवार की रात्री घर में खाना बना रही थी. इसी दौरान उसके कपड़े ने आग पकड़ लिया. परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह काफी जल चुकी थी.
आफन-फानन में परिजन रात में ही सदर अस्पताल लेकर आये थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. परिजनों द्वारा शव लेकर चले जाने से पुलिस को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन