पिकअप वैन से 1175 बोतल अंगरेजी शराब बरामद

Published at :06 Dec 2016 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
पिकअप वैन से 1175 बोतल अंगरेजी शराब बरामद

आरा/सरैया : भोजपुर जिले में शनिवार को शराब की बड़ी खेप पकड़ी गयी. पुलिस ने जहां 1175 बोतल अंगरेजी शराब जब्त की, वहीं आठ शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. बड़हरा प्रखंड के ख्वासपुर ओपी अंतर्गत नयका टोला गांव में देव नारायण यादव के घर के पास दो पिकअप वैन पर पुआल के […]

विज्ञापन

आरा/सरैया : भोजपुर जिले में शनिवार को शराब की बड़ी खेप पकड़ी गयी. पुलिस ने जहां 1175 बोतल अंगरेजी शराब जब्त की, वहीं आठ शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. बड़हरा प्रखंड के ख्वासपुर ओपी अंतर्गत नयका टोला गांव में देव नारायण यादव के घर के पास दो पिकअप वैन पर पुआल के नीचे 98 पेटी शराब छुपा कर रखी गयी थी. पुलिस ने जिले भर में शराब तस्करों और शराबियों के खिलाफ अभियान चला रखा है.

पुलिस कप्तान के निर्देश पर सोमवार को शराब जब्ती की कार्रवाई की गयी. पुलिस को अहले सुबह पिकअप पर शराब ले जाने की सूचना मिली थी. सुबह लगभग पांच बजे पुलिस ने धावा बोल दिया. बताया जा रहा है कि तस्कर पिकअप पर शराब लेकर जा रहे थे. इसी बीच पुलिस पर उनकी नजर पड़ गयी और वे पिकअप छोड़ कर भाग निकले. पुलिस ने

पिकअप वैन से…
तस्करों को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. नयका टोला से जब्त शराब यूपी निर्मित है. इसकी कीमत लगभग छह लाख बतायी जा रही है. ख्वासपुर पंचायत उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे होने के चलते शराब की तस्करी यहां फल-फूल रही थी. ख्वासपुर ओपी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. उधर, चरपोखरी से पुलिस ने शराब के नशे में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन