ट्रैक पर फंसा ट्रक, एक घंटे रुकी राजधानी

Published at :03 Dec 2016 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक पर फंसा ट्रक, एक घंटे रुकी राजधानी

डाउन लाइन में दर्जन भर ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित आरा : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के आरा पूर्वी गुमटी पर ट्रक फंसने की वजह से एक घंटे तक राजधानी एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं. शुक्रवार को ट्रैक के बीचोबीच ट्रक फंसने की वजह से राजधानी एक्सप्रेस के रुकने की खबर मिलने के […]

विज्ञापन
डाउन लाइन में दर्जन भर ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित
आरा : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के आरा पूर्वी गुमटी पर ट्रक फंसने की वजह से एक घंटे तक राजधानी एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं. शुक्रवार को ट्रैक के बीचोबीच ट्रक फंसने की वजह से राजधानी एक्सप्रेस के रुकने की खबर मिलने के बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गया. इस दौरान डाउन लाइन पर एक घंटे तक परिचालन बाधित रहा. आरपीएफ के काफी मशक्कत के बाद ट्रक को ट्रैक से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका.
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि डाउन में पंजाब मेल एक घंटे तक आरा स्टेशन पर खड़ी रही, जबकि राजधानी समेत दर्जन भर ट्रेनें कारीसाथ से लेकर अलग-अलग स्टेशनों पर रुकी रहीं. इस दौरान मगध एक्सप्रेस, कुर्ला-पटना एक्सप्रेस, पटना-अजीमाबाद एक्सप्रेस, पटना-दादर एक्सप्रेस और रघुनाथपुर-पटना पैसेंजर समेत कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रुकी रहीं. ट्रैक के बीचोबीच ट्रक के फंसने से यातायात की समस्या उत्पन्न हो गयी. इसके कारण पूर्वी गुमटी के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. रेल परिचालन बाधित होने के साथ ही सड़क मार्ग के यात्रियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन