सिंगही में हुई हत्या में दो को पुलिस ने रिमांड पर लिया

Published at :03 Dec 2016 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
सिंगही में हुई हत्या में दो को पुलिस ने रिमांड पर लिया

आरा : नगर थाने के सिंगही गांव में हुई हत्या के मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है. इस दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि पैसा मांगने के दौरान युवक शैलेश की […]

विज्ञापन
आरा : नगर थाने के सिंगही गांव में हुई हत्या के मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है. इस दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
पुलिस ने बताया कि पैसा मांगने के दौरान युवक शैलेश की बाप-बेटे ने धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को बोरे में बंद कर गांगी नदी में फेंकने के दौरान पुलिस ने बरामद कर लिया था. पकड़े गये बिगन साह और उसके पुत्र मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया था तथा उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया था. इस दौरान पुलिस को चकमा देकर उसका एक पुत्र संतोष कुमार फरार हो गया था. इस मामले में पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. इधर, इस घटना के बाद से ही संतोष फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन