कोइलवर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

Published at :03 Nov 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
कोइलवर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

कार्यक्रम. गोवर्धन पूजा पर कोइलवर के राजापुर पचरूखिया पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद कोइलवर : कोईलवर प्रखंड के राजापुर-पचरुखिया गांव में बुधवार को गोवर्धन पूजा समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. उन्होंने गोवर्धन पूजा समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर एवं फीता […]

विज्ञापन

कार्यक्रम. गोवर्धन पूजा पर कोइलवर के राजापुर पचरूखिया पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद

कोइलवर : कोईलवर प्रखंड के राजापुर-पचरुखिया गांव में बुधवार को गोवर्धन पूजा समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया.
उन्होंने गोवर्धन पूजा समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काट कर किया. इसके उपरांत उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में महागंठबंधन की सरकार पूरे पांच वर्ष तक चलेगी. लोग तरह-तरह की अफवाह उड़ा रहे हैं, उन्हें पछताना पड़ेगा. लालू ने कहा, राज्य सरकार सात निश्चय के तहत नाली, गली, सड़क, बिजली तथा नल का जल की सुविधा पूरे बिहार में देने के लिए कृतसंकल्पित है. उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे शौचालय का निर्माण करा कर उसका उपयोग अवश्य करें. उन्होंने कहा कि शराबबंदी से लोगों को काफी लाभ हुआ है. अब लोग आपस में झगड़ते नहीं हैं.
सड़क दुर्घटना भी कम हो रही है. लोग कम बीमार पड़ रहे हैं. शराबबंदी से समाज एवं परिवार में प्रेम एवं भाईचारे का वातावरण तैयार हुआ है. उन्होंने लोगों को बताया कि कोइलवर में एक मेडिकल कॉलेज खुलेगा. उन्होंने पचरुखिया के लोगों को आपस में मिल-जुल कर रहने, खूब मेहनत करने तथा गोवर्धन पूजा की बधाई दी. पूजा समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री श्रम संसाधन विभाग विजय प्रकाश, मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र, विधायक सरोज यादव, अरुण यादव, मो नवाज आलम,
राम विषुण सिंह, विधान पार्षद राधाचरण साह, विधायक राहुल तिवारी, एमएलसी रणविजय सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष आरती देवी, उपाध्यक्ष फुलवंति देवी, भोजपुर जिला राजद अध्यक्ष हरिनारायण सिंह, जदयू अध्यक्ष अशोक शर्मा, कांग्रेस अध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, पटना जिला राजद अध्यक्ष देवमुनी यादव, पूर्व संदेश विधायक विजेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए.
कार्यक्रम में कौन-कौन रहे शामिल : कार्यक्रम को संदेश विधायक अरुण यादव, बड़हरा के सरोज यादव, आरा के अनवर आलम, शाहपुर के राहुल तिवारी, जगदीशपुर के राम विशुन लोहिया, मनेर विधायक भाई वीरेंद्र, भोला यादव, एमएलसी रणविजय सिंह, राधाचरण साह, पूर्व विधायक विजेंद्र यादव ने संबोधित किया. मौके भोजपुर प्रभारी मंत्री विजय प्रकाश, राजद उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, प्रभु सिंह, मनोज सिंह, सुरेंद्र यादव, टुनटुन सिंह, नंद कुमार, संजय राय,
राकेश कुमार समेत कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री हरिनारायण सिंह व मंच संचालन संजय कुमार ने किया. मौके पर भोजपुरी गायक छोटु छलिया ने लालू प्रसाद पर बनायी गयी छठ गीत को सुना कर वाहवाही बटोरी.
कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद व अन्य.
बिहार में अपना कार्यकाल पूरा करेगी गंठबंधन की सरकार
सफल रहा शराबबंदी कानून, अपराध में आयी कमी
एमएलसी रणविजय सिंह ने लालू को दिया सोने का नंदी
हम एक बार जेल गये, तो विपक्ष ढिंढोरा पीट रहा
कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद ने भगवान कृष्ण के बारे में कहा कि भगवान सिर्फ एक हैं, वह भी कृष्ण. हम तो सिर्फ उनके अनुयायी हैं. उन्होंने कहा कि जब भगवान श्री कृष्ण अपने मामा के बनाये जेल में ही पैदा लिये हैं, तो हम एक बार जेल चले गये तो विपक्ष क्यों ढिंढोरा पीट रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन