बलुआ मार्ग पर महिला को कुचला

Published at :24 Oct 2016 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
बलुआ मार्ग पर महिला को कुचला

आरा : सरैया से बलुआ जा रहे मार्ग पर अनियंत्रित वाहन चालक ने एक महिला को रौंद दिया, जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना रविवार की रात्रि सात बजे की है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी. घटना को लेकर […]

विज्ञापन

आरा : सरैया से बलुआ जा रहे मार्ग पर अनियंत्रित वाहन चालक ने एक महिला को रौंद दिया, जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना रविवार की रात्रि सात बजे की है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी. घटना को लेकर गुस्साएं मृतका महिला के परिजनों ने जमकर विरोध प्रकट किया.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय परयाग यादव की 45 वर्षीया पत्नी लीलावती कुअर बड़हरा से घर जा रही थी तभी तरैया से बलुआ जा रहे मुख्य मार्ग पर लाला के टोला के पास मोटरसाइकिल सवार ने धक्का मार दिया और फरार हो गया़ इस घटना के बाद लीलावती कुअर जख्मी हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन उसने दम तोड़ दिया इस घटना के बाद ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया़ बाद में घटनास्थल पहुंचे अधिकारियों ने समझाया, तब जाकर सड़क जाम हट सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन