गोलीबारी मामले में वार्ड पार्षद पति समेत चार पर प्राथमिकी

Published at :23 Oct 2016 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
गोलीबारी मामले में वार्ड पार्षद पति समेत चार पर प्राथमिकी

आरा : कतिरा स्थित गांधी नगर में वार्ड पार्षद पति व सीआइएसएफ के जवान के बीच हुई मारपीट व गोलीबारी के मामले ने तूल पकड़ लिया है. एक तरफ जख्मी सीआइएसएफ जवान के बयान पर पार्षद पति मुन्ना सिंह, उसके पिता राजेंद्र सिंह, चाचा राजू सिंह तथा भतीजा रिंकू सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज […]

विज्ञापन

आरा : कतिरा स्थित गांधी नगर में वार्ड पार्षद पति व सीआइएसएफ के जवान के बीच हुई मारपीट व गोलीबारी के मामले ने तूल पकड़ लिया है. एक तरफ जख्मी सीआइएसएफ जवान के बयान पर पार्षद पति मुन्ना सिंह, उसके पिता राजेंद्र सिंह, चाचा राजू सिंह तथा भतीजा रिंकू सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

वहीं बुरी तरह जख्मी वार्ड पार्षद पति मुन्ना सिंह की पिटाई के दौरान गंभीर चोट लगी थी़ उसे सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. बता दें कि आरोप है कि मुन्ना सिंह की गोली से सीआइएसफ का जवान दीपक यादव जख्मी हो गया था. हालांकि वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है. विरोध में उसकी पिटाई जख्मी के परिजनों ने कर दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन