हाइवा ने पिकअप वैन में मारी टक्कर, दो की मौत

Published at :11 Jun 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
हाइवा ने पिकअप वैन में मारी टक्कर, दो की मौत

आरा/फतुहा : पटना–बख्तियारपुर फोर लेन सड़क के भिखुआ के पास अनियंत्रित हाइवा ने मालवाहक पिकअप वैन में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन पलट गया और उसके चालक समेत दो की मौत घटनास्थल पर हो गयी. बिहारशरीफ से आरा के जगदीशपुर आम लदे पिकअप वैन में शुक्रवार की सुबह सात बजे […]

विज्ञापन

आरा/फतुहा : पटना–बख्तियारपुर फोर लेन सड़क के भिखुआ के पास अनियंत्रित हाइवा ने मालवाहक पिकअप वैन में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन पलट गया और उसके चालक समेत दो की मौत घटनास्थल पर हो गयी. बिहारशरीफ से आरा के जगदीशपुर आम लदे पिकअप वैन में शुक्रवार की सुबह सात बजे के करीब फोर लेन पर भिखुआ के पास अनियंत्रित हाइवा ने टक्कर मार दी.

हादसे में पिकअप वैन का चालक जगदीशपुर आरा निवासी संजय कुमार (35 वर्ष) एवं आरा के संदिया गांव निवासी मो कमरुद्दीन के पुत्र मो शमशाद (20 वर्ष) की मौत घटनास्थल पर हो गयी. फतुहा पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन