आरा में अपराधियों ने डिप्टी मेयर को मारी गोली, गंभीर

Published at :10 Jun 2016 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
आरा में अपराधियों ने डिप्टी मेयर को मारी गोली, गंभीर

आरा : गुरुवार की सुबह टहलने निकले आरा नगर निगम के उपमहापौर (डिप्टी मेयर) सह ट्रांसपोर्टर बसंत सिंह को मौलाबाग स्थित उनके आवास से कुछ ही कदम दूर पर पुष्पलता गैस एजेंसी, मौलाबाग में घात लगाये दो मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने पीछे से सटा कर रिवाल्वर से गोली मार दी. घटना के वक्त वे गायत्री […]

विज्ञापन

आरा : गुरुवार की सुबह टहलने निकले आरा नगर निगम के उपमहापौर (डिप्टी मेयर) सह ट्रांसपोर्टर बसंत सिंह को मौलाबाग स्थित उनके आवास से कुछ ही कदम दूर पर पुष्पलता गैस एजेंसी, मौलाबाग में घात लगाये दो मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने पीछे से सटा कर रिवाल्वर से गोली मार दी. घटना के वक्त वे गायत्री मंदिर से वापस लौट रहे थे. गोली उनकी कमर के नीचे लगी. उपमहापौर को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया.

वहां के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. डिप्टी मेयर को डॉ विकास कुमार की क्लिनिक में लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान क्षत्रनील सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और चिकित्सक की क्लिनिक पर जाकर जख्मी डिप्टी मेयर से स्थिति की जानकारी ली.
पुलिस ने नामजद लोगों को पकड़ने के लिए उनके दो रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये एक युवक में चर्चित भोजपुरी गायक है.
इधर, घटना की जानकारी के बाद से नगर थाना पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.
अपराधियों ने एक को मारी गोली, मौत
जगदीशपुर नगर के मगरी चौक के समीप अपराधियों ने गोली मार कर एक व्यक्ति की गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. गुरुवार की देर रात नगर के विशेन टोला निवासी 30 वर्षीय मृत्युंजय सिंह बाजार से घर लौट रहे थे, तभी तीन की संख्या में अपराधियों ने पीछा कर मगरी चौक के समीप मसजिद के पास गोली मार दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन