बाइक खरीदने से किया इनकार तो बेटे ने खुद को मारा चाकू

Published at :31 May 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक खरीदने से किया इनकार तो बेटे ने खुद को मारा चाकू

हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए हुआ पटना रेफर आरा: बाइक खरीदने से पिता ने इनकार किया, तो बेटे ने कमरा बंद कर खुद को चाकू मार कर जख्मी कर लिया. दरवाजा तोड़ कर किसी तरह परिजन उसके पास पहुंचे, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने स्थिति को […]

विज्ञापन

हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए हुआ पटना रेफर

आरा: बाइक खरीदने से पिता ने इनकार किया, तो बेटे ने कमरा बंद कर खुद को चाकू मार कर जख्मी कर लिया. दरवाजा तोड़ कर किसी तरह परिजन उसके पास पहुंचे, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. यह पूरा वाक्या नगर थाना क्षेत्र की चारखंभा गली का है. मिली जानकारी के अनुसार चारखंभा मुहल्ला निवासी राकेश उपाध्याय के पुत्र मोनू ने पिता से
बाइक खरीदने की बात कही. इस पर पिता ने बाइक खरीदने से इनकार कर दिया. उनके इनकार करने के बाद मोनू ने कमरा बंद कर अपने आपको चाकू से गोद डाला. इसके पहले भी नवंबर माह में मोनू ने किसी बात को लेकर जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त करने की कोशिश की थी. फिलहाल बेहतर इलाज के लिए मोनू को पटना रेफर कर दिया गया है. इसके साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन