योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरदाश्त नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 May 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

वार्ड सभा में मुहल्लावासियों ने लगाया योजनाओं में धांधली का आरोप आरा : गोढना रोड स्थित पावरगंज में वार्ड आयुक्त अमरेंद्र कुमार के आवास पर रविवार को वार्ड सभा आयोजित की गयी. सभा में वार्ड आयुक्त ने समस्याओं के निराकरण को लेकर पूर्व में आये आवेदनों पर विचार-विमर्श किया. जिन समस्याओं का निष्पादन नगर निगम […]
विज्ञापन
वार्ड सभा में मुहल्लावासियों ने लगाया योजनाओं में धांधली का आरोप
आरा : गोढना रोड स्थित पावरगंज में वार्ड आयुक्त अमरेंद्र कुमार के आवास पर रविवार को वार्ड सभा आयोजित की गयी. सभा में वार्ड आयुक्त ने समस्याओं के निराकरण को लेकर पूर्व में आये आवेदनों पर विचार-विमर्श किया. जिन समस्याओं का निष्पादन नगर निगम द्वारा नहीं करने पर मुहल्लावासियों ने काफी नाराजगी जतायी. इस पर वार्ड आयुक्त ने उन्हें समझा-बुझा कर शांत कराया. इसके उपरांत सभा में आये हुए को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी राजेश्वर सिंह ने कहा कि हमारे मुहल्ले की गली के निर्माण में काफी अनियमितता की गयी है. इसकी जांच के लिए कई बार नगर निगम को आवेदन दिया गया,
लेकिन आज उस पर कार्रवाई नहीं हुई. बहिरो निवासी सभा यादव ने अपनी समस्या सुनाते हुए आरोप लगाया कि निगम के संवेदक और इंजीनियर की मिलीभगत से 15 लाख रुपये की बंदरबांट कर ली गयी है और छह माह बीत जाने के बाद भी गली का निर्माण नहीं कराया जा सका. वहीं गौतमबुद्ध नगर निवासी सत्येंद्र साह द्वारा कहा गया कि हमलोगों की गली में पथ निर्माण की योजना पास होने के बाद भी संवेदक द्वारा दूसरी गली में पथ का निर्माण कर दिया गया. जबकि उक्त गली में पथ निर्माण की योजना पास भी नहीं हुई थी. उन्होंने इसमें भारी वित्तीय अनियमितता की गयी है.
इसकी जांच होनी चाहिए. इसको लेकर मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों को पत्र भी लिखा गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. कृष्ण मुरारी जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि गोढना रोड सड़क निर्माण में भी तय मानक को पूरा नहीं किया गया है, जिससे एक साल में ही उस सड़क में गड्ढे हो गये हैं. उन्होंने इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की. सभा के अंत में सभी लोगों ने अपने आवेदनों के माध्यम से संबंधित मंत्री व पदाधिकारियों से न्याय दिलाने की मांग वार्ड आयुक्त से की.
इस पर वार्ड आयुक्त अमरेंद्र कुमार ने मुहल्लावासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपकी सभी समस्याओं को लेकर विभागीय पत्र लिखा गया है. उम्मीद है कि जल्द ही पटना से जांच टीम आयेगी और दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई संभव है. इस अवसर पर सभा में राजनाथ सिंह, अरुण सिंह, अजय पांडेय, मुकेश पासवान, मिथिलेश कुशवाहा, ममता देवी, श्यामा देवी, सरोज ठाकुर, सरोज यादव, लक्खी शर्मा, रामेश्वर मिश्रा, धन्ना देवी, राजमुनिया देवी, रंजन कुमार, पिंटू चंद्रवंशी, बंटी मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










