हो-हंगामे के बीच नगर निगम की मासिक बैठक

Published at :29 May 2016 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
हो-हंगामे के बीच नगर निगम की मासिक बैठक

आरा : नगर निगम की मासिक बैठक महापौर सुनील कुमार के अध्यक्षता में संपन्न हुई. मासिक बैठक के दौरान पार्षदों ने पेयजल संकट, वेपर लाइट की खराबी तथा नालों की उड़ाही का मामला सदन में उठाया. हो-हंगामे के बीच मुख्य नगर अभियंता केपी सिंह ने पार्षदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द-से-जल्द इन समस्याओं […]

विज्ञापन

आरा : नगर निगम की मासिक बैठक महापौर सुनील कुमार के अध्यक्षता में संपन्न हुई. मासिक बैठक के दौरान पार्षदों ने पेयजल संकट, वेपर लाइट की खराबी तथा नालों की उड़ाही का मामला सदन में उठाया. हो-हंगामे के बीच मुख्य नगर अभियंता केपी सिंह ने पार्षदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द-से-जल्द इन समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर लेकर ठीक किया जायेगा. वहीं एक जून से 15 जून के अंदर सभी नालों की उड़ाही कराने का आश्वासन दिया गया.

बैठक में पार्षदों ने एक सप्ताह पूर्व सूचना देने के सवाल पर महापौर से जवाब मांगा. जिस पर महापौर ने एक सप्ताह पूर्व सूचना देने का आश्वासन दिया. इसके साथ ही कई बिंदुओ पर चर्चा की गयी. इस मौके पर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, विद्यावती देवी, गोपाल प्रसाद, लल्लु कुमार, शशि सक्सेना, अमरेंद्र कुमार सहित सभी पार्षद उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन