दो साल पूरा होने पर भाजपा ने दी पीएम को बधाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 May 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का किया गया बखान आरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर भोजपुर भाजपा की बैठक शीतल टोला में जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नेताओं ने केंद्र सरकार की दो साल की उपलब्धियों पर खुशी जताते […]
विज्ञापन
बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का किया गया बखान
आरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर भोजपुर भाजपा की बैठक शीतल टोला में जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नेताओं ने केंद्र सरकार की दो साल की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सवा सौ करोड़ जनता का सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी जैसा व्यक्ति देश को प्रधानमंत्री के रूप में मिला. उन्होंने देश ही नहीं, विदेशों में भी भारत का नाम रोशन किया.
नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जन-धन, सांसद आदर्श ग्राम, मेक इन इंडिया, स्मार्ट सिटी, मुद्रा बैंक, कौशल विकास, सुरक्षा बीमा, स्वच्छ भारत अभियान, अटल पेंशन, नमामि गंगे, उज्जवला योजना के साथ ही स्वास्थ्य, रेलवे, पर्यावरण, कृषि, सिंचाई, गरीबों के कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है.
नेताओं ने कहा कि जिस तरह देश में विकास कार्य हो रहे हैं, उससे लगता है कि आनेवाले दिनों में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों की राजनीति खत्म हो जायेगी. बैठक में नेताओं ने एक स्वर से देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी केंद्रीय मंत्रियों को कोटि-कोटि बधाई दी. मौके पर इ धीरेंद्र सिंह, सीडी शर्मा, राजेंद्र तिवारी, डॉ रमेश कुमार सिन्हा, डॉ हरेंद्र पांडेय, सुरेंद्र प्रजापति, प्रतिमा सिंह, मीरा यादव, सूर्यनाथ सिंह, कौशल विद्यार्थी, बलराम सिंह, विजय सिंह, अशोक श्रीवास्तव, डॉ कुमार निर्मल, डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा, हेमंत जैन, शंभु चौरसिया, आफताब आलम, सुशील मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










