बंदी की हुई मौत की जांच करने पहुंची मानवाधिकार की टीम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 May 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

आइजी व एसपी ने घटनास्थल का किया मुआयना, बंदियों से भी की पूछताछ महिला मुखिया की हत्या के मामले में बंद था रामाधार चौधरी आरा : मंडल कारा में बंद बंदी रामाधार चौधरी की हुई मौत की जांच करने मंगलवार को मानवाधिकार की टीम मंडल कारा पहुंची. टीम में आईजी अवधेश शर्मा तथा एसपी वकील […]
विज्ञापन
आइजी व एसपी ने घटनास्थल का किया मुआयना, बंदियों से भी की पूछताछ
महिला मुखिया की हत्या के मामले में बंद था रामाधार चौधरी
आरा : मंडल कारा में बंद बंदी रामाधार चौधरी की हुई मौत की जांच करने मंगलवार को मानवाधिकार की टीम मंडल कारा पहुंची. टीम में आईजी अवधेश शर्मा तथा एसपी वकील अहमद शामिल हैं. दोनों अधिकारी मंडल कारा पहुंच कर जिस वार्ड में रामाधार चौधरी की मौत हुई थी. उस घटनास्थल का मुआयना किया. इसके साथ ही बंदियों से घटना के संबंध में जानकारी ली. इस दौरान सदर एसडीपीओ संजय कुमार और नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार शाही भी मौजूद थे. बता दें कि दो साल पहले बेलाउर पंचायत की महिला मुखिया चंपा देवी की गला दबा कर हत्या कर दी गयी थी.
इस मामले में मृतक मुखिया के परिजनों के बयान पर रामाधार चौधरी, हेमंत चौधरी और रंजीत चौधरी पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने रामाधार चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जहां जेल में ही रहस्यमय ढंग से उसकी मौत हो गयी.
इसको लेकर परिजनों ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज करायी थी. इसके आलोक में आइजी और एसपी ने पहुंच कर मामले की जांच की. इसके बाद बंदियों के बयानों को दर्ज कर मानवाधिकार को रिपोर्ट सौंपेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










