अधेड़ महिला की गोली मार कर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 May 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

साक्ष्य को मिटाने के लिए शव को जंगल में फेंका, नहीं हुई शिनाख्त बड़हरा : भोजपुर के सिन्हा ओपी क्षेत्र के फरहदा गांव के जंगल में अधेड़ महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी़ महिला की गोली मार कर हत्या की गयी है़ शव को शिनाख्त के लिए पुलिस ने आस-पास के लोगों से […]
विज्ञापन
साक्ष्य को मिटाने के लिए शव को जंगल में फेंका, नहीं हुई शिनाख्त
बड़हरा : भोजपुर के सिन्हा ओपी क्षेत्र के फरहदा गांव के जंगल में अधेड़ महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी़ महिला की गोली मार कर हत्या की गयी है़ शव को शिनाख्त के लिए पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सका़ शव का पोस्टमार्टम बोर्ड का गठन कर सदर अस्पताल में कराया गया़
इस संबंध में सिन्हा ओपी के प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि महिला की कहीं और हत्या करने के बाद साक्ष्य को मिटाने की वजह से शव को फरहदा जंगल में फेंक दिया गया़ फिलहाल महिला की शिनाख्त को लेकर आस-पास के थानों में उसका फोटो भेज दिया गया़ शव पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है़ फिलहाल इस मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










