चुनाव के दौरान हुई हिंसक झड़प के कारण कई मतदान केंद्रों पर कुछ देर के लिए मतदान बाधित हो गया

आरा : छठे चरण का पंचायत चुनाव गोलियों की तड़तड़ाहट और हिंसक झड़प के बीच संपन्न हो गया़ इस दौरान पुलिस ने मतदान में बाधा पहुंचाने के आरोप में दो दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है़ चुनाव के दौरान हुई हिंसक झड़प के कारण कई मतदान केंद्रों पर कुछ देर के लिए […]
आरा : छठे चरण का पंचायत चुनाव गोलियों की तड़तड़ाहट और हिंसक झड़प के बीच संपन्न हो गया़ इस दौरान पुलिस ने मतदान में बाधा पहुंचाने के आरोप में दो दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है़ चुनाव के दौरान हुई हिंसक झड़प के कारण कई मतदान केंद्रों पर कुछ देर के लिए मतदान बाधित हो गया़
आरा प्रखंड के दौलतपुर में बोगस वोटिंग को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर गोलीबारी हुई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया़ आक्रोशित लोगों ने जमकर मतदान केंद्र पर पथराव किया, जिसके बाद जान बचाने के लिए मतदानकर्मी भाग खड़े हुए़ वहीं उदवंतनगर के कुसुम्हां पंचायत के सखुआ गांव में दो मुखिया समर्थकों के बीच गोलीबारी हुई़ इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










