उम्मीदवारों को दी गयी आचार संहिता की जानकारी

Published at :14 May 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
उम्मीदवारों को दी गयी आचार संहिता की जानकारी

पीरो : तरारी प्रखंड में 18 अप्रैल को होनेवाले पंचायत चुनाव को ले बीडीओ विकास कुमार ने विभिन्न पदों के लिए पंचायत चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों के साथ एक बैठक कर उन्हें अाचार संहिता की जानकारी दी. बैठक के दौरान बीडीओ ने बताया कि प्रखंड में 18 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम […]

विज्ञापन
पीरो : तरारी प्रखंड में 18 अप्रैल को होनेवाले पंचायत चुनाव को ले बीडीओ विकास कुमार ने विभिन्न पदों के लिए पंचायत चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों के साथ एक बैठक कर उन्हें अाचार संहिता की जानकारी दी.
बैठक के दौरान बीडीओ ने बताया कि प्रखंड में 18 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम के तीन बजे तक मतदान होगा़ मतदान के दौरान बूथों के समीप धारा 144 लागू रहेगी़ मतदान के दौरान पोलिंग अभिकर्ताओं को मतदान के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी़ इसके अलावा पंचायत चुनाव संपन्न कराने को ले आयोग की ओर से जारी किये गये विभिन्न दिशा- निर्देशों की भी जानकारी देते हुए उम्मीदवारों से निर्देशों का अक्षरश: पालन करने को कहा गया़ बैठक में तरारी के अंचलाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे़
मतदान कर्मी हुए रवाना
उदवंतनगर : पंचायत चुनाव 2016 के छठे चरण के भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए मतदानकर्मियों एवं पुलिस बल के दल का आवंटित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुआ. प्रखंड मुख्यालय स्थित बनाये गये कंट्रोल रूम से सभी मतदानकर्मियों को विभिन्न वाहनों द्वारा आवंटित मतदान बूथों के लिए चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया. निर्वाची पदाधिकारी मो सिकंदर ने बताया कि चुनाव कार्य में लगे सभी मतदानकर्मियों के चुनाव सामग्री के साथ निर्धारित बूथों पर पहुंचने की खबर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन