लोगों को पुलिस ने हटाया

Published at :14 May 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों को पुलिस ने हटाया

और निकल गया सीएम का काफिला अपनी समस्या सुनाने को लेकर इकट्ठा हुए थे झुग्गीवासी आरा : बनारस से पटना जाने के क्रम में सीएम नीतीश कुमार को माला पहनाने और अपनी समस्याओं को सुनाने के लिए झुग्गीवासी तरसते रह गये. महिलाओं को बलपूर्वक पुलिस ने वहां से हटा दिया और सीएम का काफिला दनदनाते […]

विज्ञापन
और निकल गया सीएम का काफिला
अपनी समस्या सुनाने को लेकर इकट्ठा हुए थे झुग्गीवासी
आरा : बनारस से पटना जाने के क्रम में सीएम नीतीश कुमार को माला पहनाने और अपनी समस्याओं को सुनाने के लिए झुग्गीवासी तरसते रह गये. महिलाओं को बलपूर्वक पुलिस ने वहां से हटा दिया और सीएम का काफिला दनदनाते हुए पटना के लिए रवाना हो गये. पुलिस को सूचना मिली थी कि झुग्गीवासी विरोध प्रदर्शन करेंगे. इसको लेकर प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की गयी थी.
झुग्गी के समीप भारी मात्रा में पुलिसबलों की तैनाती कर दी गयी थी. पुलिस ने पहले झुग्गीवासियों को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी बातों पर अड़े रहे. इसके बाद बल प्रयोग कर उन्हें हटा दिया गया. बता दें कि पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर पुलिस मार्टिन रेलवे की जमीन से हटाने को लेकर झुग्गीवासियों और पुलिस के बीच गतिरोध चल रहा है. पुलिस अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रयास कर रही है, तो झुग्गीवासी भी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं.
सुरक्षा के किये गये थे पुख्ता इंतजाम
सड़क मार्ग से जाने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कहीं भी जाम से परेशानी न हो, इसके लिए यातायात की भी बेहतर व्यवस्था की गयी थी. वहीं भोजपुर की सीमा से लेकर कोईलवर तक सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किया गया था, ताकि कहीं भी किसी प्रकार की परेशानी न हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन