नहीं उठाया केस, तो पिता-पुत्र की पिटाई की

आरा : जमीन विवाद में केस नहीं उठाने को लेकर नामजद लोगों ने कचहरी जाते वक्त राधारमण प्रसाद और उनके पुत्र पंकज कुमार की पिटाई कर दी. इसमें वे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद सिंह का […]
आरा : जमीन विवाद में केस नहीं उठाने को लेकर नामजद लोगों ने कचहरी जाते वक्त राधारमण प्रसाद और उनके पुत्र पंकज कुमार की पिटाई कर दी. इसमें वे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद सिंह का अपने पड़ोसी राधारमण प्रसाद से पूर्व से ही जमीन विवाद चला आ रहा है. इसको लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई थी. जिसमें पहले से केस चल रहा था. केस उठाने को लेकर प्रमोद सिंह द्वारा लगातार राधारमण प्रसाद को धमकी दी जा रही थी. गुरुवार को दोनों कचहरी जा रहे थे. इसी दौरान अनिल सिंह और दीपक सिंह ने बीच रास्ते में ही घेर कर पिटाई कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










