विरोध में बाजार बंद, प्रदर्शन

Published at :13 May 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
विरोध में बाजार बंद, प्रदर्शन

गुस्सा . तीन दुकानों में चोरी कर दुकानों में लगा दी आग आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग गड्ढे में हुआ तब्दील लोगों को आने व जाने में होती है काफी परेशानी वीआइपी लोग भी इस रास्ते से नहीं आते हैं जगदीशपुर : आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गड्ढा हो जाने के कारण उस रास्ते से गुजरने वाले […]

विज्ञापन

गुस्सा . तीन दुकानों में चोरी कर दुकानों में लगा दी आग

आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग गड्ढे में हुआ तब्दील
लोगों को आने व जाने में होती है काफी परेशानी
वीआइपी लोग भी इस रास्ते से नहीं आते हैं
जगदीशपुर : आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गड्ढा हो जाने के कारण उस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है़ वहीं इस रास्ते से वीआइपी लोगों का आना-जाना दिन-प्रतिदिन कम होता जा रहा है. यह मुख्य मार्ग खराब होने के कारण आरा-मोहनिया की दूरी कम होने के बावजूद वीआइपी लोग इस रास्ते से आना उचित नहीं समझते. लंबी दूरी तय कर सासाराम होकर ही आना व जाना उचित समझते हैं. राजनीतिक लोगों की मानें तो गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी सड़क मार्ग से बनारस जाने के दौरान ऐसा ही करना पड़ा.
आरा-मोहनिया की दूरी कम होने के बावजूद लंबी दूरी तय कर सासाराम होकर बनारस जाने को मजबूर होना पड़ा, जिससे आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग से आवागमन करने वाले क्षेत्र की जनता तथा नेताओं में आक्रोश है़ कुशवाहा महासभा जिला के युवा प्रधान महासचिव नीरज कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग की बिगड़ती तसवीर को देखना उचित नहीं समझे.
इस लिए रास्ता बदल कर बनारस चले गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन