ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 May 2016 6:43 AM (IST)
विज्ञापन

गरमी से बेहाल . शहर के गली-मुहल्लों में आइसक्रीम ठेलों की भरमार भीषण गरमी व ऊमस से सर्वत्र कोहराम मचा हुआ है. जो जहां है, वहीं गरमी से बेहाल नजर आ रहा है. ऐसे में ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गयी है. तरबूजा, खीरा, ककड़ी आदि की बिक्री में भी हुआ इजाफा आम, लीची, […]
विज्ञापन
गरमी से बेहाल . शहर के गली-मुहल्लों में आइसक्रीम ठेलों की भरमार
भीषण गरमी व ऊमस से सर्वत्र कोहराम मचा हुआ है. जो जहां है, वहीं गरमी से बेहाल नजर आ रहा है. ऐसे में ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गयी है.
तरबूजा, खीरा, ककड़ी आदि की बिक्री में भी हुआ इजाफा
आम, लीची, नारंगी, नींबू-पानी, लिमका आदि स्वाद वाले पेय पदार्थ पांच रुपये प्रति ग्लास बिक रहे हैं
आरा : शहर का हर चौक-चौराहे पर व गली- मुहल्लों में ठंडे पेय पदार्थ बेचनेवालों की भरमार हो गयी है. नीबू पानी से लेकर कोल्ड ड्रिंक, लस्सी, बेल की शरबत, सत्तू, आइसक्रीम आदि बेचनेवालों की इन दिनों चांदी कट रही है. वहीं तरबूजा, खरबूजा, खीरा, ककड़ी आदि की भी काफी बिक्री हो रही है.
सुबह में नौ बजते ही गरमी बढ़नी हो जाती है शुरू
प्रात: सुबह मौसम में कुछ ठंडक होती है, लेकिन जैसे-जैसे सूरज का तापमान बढ़ने लगता है, वैसे-वैसे लोगों के पसीने छूटने लगते हैं. इन दिनों गरमी की ऊमस ने और भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. शरीर से पसीने निकलने के साथ ही लोग शरीर में पानी की कमी न हो. इससे बचाव के लिए एक ही रास्ता है कि कोई-न-कोई ठंडे पेय पदार्थ लिये जाएं. ऐसे में लोग ठंडे पदार्थ बेचनेवालों की दुकानों पर टूट पड़ते हैं.
शहर में जिधर भी देखें, उधर ही बिक रहे पेय पदार्थ
इन दिनों में शहर में मूंगफली, नमकीन, भूंजा आदि बेचनेवाले कम ही नजर आ रहे हैं. लगभग सड़कों के किनारे, चौक-चौराहों पर एक-से-बढ़ कर-एक पेय बेचनेवालों की दुकानें सजी हुई हैं. इसमें कोल्ड ड्रिंक, कुल्फी, आइसक्रीम, लस्सी, बेल की शरबत, नीबू- पानी, सत्तू, खीरा, ककड़ी, तरबूजा, खरबूजा आदि शामिल हैं.
सबसे ज्यादा भीड़ मारुति कार में विभिन्न स्वाद वाले ठंडे पेय को लेकर देखा जाता है. यहां आम, लीची, नारंगी, नींबू, लिमका आदि स्वाद वाले पांच रुपये प्रति ग्लास मिलते हैं. दाम कम रहने के कारण आसानी से लोग पीते हैं. खासकर महिलाओं की भीड़ इन दुकानों पर अधिक देखी जाती है.
रात्रि नौ बजे तक मुहल्लों में बिकती है आइसक्रीम
ठेलों पर पेय पदार्थ बेचनेवाले रात्रि में भी आइसक्रीम, कुल्फी बेचते हैं और लोग बड़ी शौक से रात्रि में भी खरीदने से परहेज नहीं करते हैं. कई मुहल्लों में रात्रि में भी लोग आइसक्रीम व कुल्फी बेचनेवालों के इंतजार करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










