आक्रोश . कब्जा हटाने पहुंची पुलिस को झेलना पड़ा विरोध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

आरा-सासाराम पथ को किया जाम आशियाना हटाने के विरोध में सड़क पर उतरे झुग्गी-झोंपड़ीवासी एसडीओ और सीओ ने करायी जमीन की मापी जामस्थल पर पहुंचे एसडीओ और एसडीपीओ, पुलिस बलों की हुई तैनाती आरा : मार्टिन रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा हटाने पहुंची पुलिस को दूसरे दिन भी भारी विरोध का सामना […]
विज्ञापन
आरा-सासाराम पथ को किया जाम
आशियाना हटाने के विरोध में सड़क पर उतरे झुग्गी-झोंपड़ीवासी
एसडीओ और सीओ ने करायी जमीन की मापी
जामस्थल पर पहुंचे एसडीओ और एसडीपीओ, पुलिस बलों की हुई तैनाती
आरा : मार्टिन रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा हटाने पहुंची पुलिस को दूसरे दिन भी भारी विरोध का सामना करना पड़ा. झुग्गी-झोंपड़ीवासी पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आये.
आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर अनाईठ मठिया के समीप आगजनी कर यातायात को पूरी तरह बाधित कर दिया. चार घंटे तक आरा-सासाराम पथ प्रदर्शनकारियों के कब्जे में रहा. स्थिति को भयावह होते देख सदर एसडीओ नवदीप शुक्ला, सदर एसडीपीओ संजय कुमार तथा नवादा पुलिस दल-बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे. इसके बाद प्रदर्शनकारियों को समझा कर जाम को हटाया गया. इस दौरान जमीन की मापी हुई.
मिली जानकारी के अनुसार मार्टिन रेलवे की जमीन को सीलिंग एक्ट के तहत एक व्यक्ति द्वारा खरीदी गयी है, जिसके बाद उच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में जमीन से कब्जा हटाने पहुंची पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. वर्षों से इस जमीन पर रह रहे झुग्गी-झोंपड़ी के लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क पर उतर आये.
करायी गयी जमीन की मापी
दो दिनों से कब्जा हटाने को लेकर पहुंची पुलिस को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. प्रदर्शनकारी जमीन से हटने के नाम नहीं ले रहे हैं. सदर एसडीओ नवदीप शुक्ला और अंचलाधिकारी ने जमीन की मापी करायी. इसके साथ ही समझा-बुझा कर किसी तरह लोगों जाम स्थल से हटाया. इसके बाद ही यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सकी.
चार घंटे तक प्रदर्शनकारी जमे रहे सड़क पर
झुग्गी-झोपड़ी हटाये जाने के विरोध में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आये. अनाईठ मठिया के समीप आगजनी कर आरा-सासाराम मुख्य पथ को जाम कर दिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिना सूचना के ही एकाएक उन्हें हटाया जा रहा है. उनका कहना था कि सरकार भू-माफियाओं के इशारे पर ऐसा करा रही है. इधर चार घंटे तक सड़क जाम रहने के कारण सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. चिलचिलाती धूप में कई लोग पैदल अपने गंतव्य स्थान की ओर जाते दिखाई दिये. जाम में एंबुलेंस भी फंसे रहे. काफी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










