भोजपुर में शिवहर के युवक की गोली मार कर हत्या

Published at :09 May 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
भोजपुर में शिवहर के युवक की गोली मार कर हत्या

दो नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंचे पीरो एसडीपीओ अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू आरा : भोजपुर के पीरो में रविवार की देर शाम शिवकर के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद अपराधी भाग खड़े हुए. मृतक राजमिस्त्री का […]

विज्ञापन

दो नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंचे पीरो एसडीपीओ
अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू
आरा : भोजपुर के पीरो में रविवार की देर शाम शिवकर के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद अपराधी भाग खड़े हुए. मृतक राजमिस्त्री का काम करता था. अपराधियों ने उसकी सिर में काफी करीब से गोली मारी है. घटना की सूचना मिलते ही पीरो एसडीपीओ जेपी राय तथा पीरो थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार पीरो के बस पड़ाव के समीप दो की संख्या में नकाबपोश हथियारबंद अपराधी आये और अपने घर के सामने बैठे शिवहर
जिला निवासी उपेंद्र राय की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. उपेंद्र राय छह वर्षों से पीरो में रह कर राजमिस्त्री का कार्य करता था. इस संबंध में पीरो एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. इसके साथ ही कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला पैसे-रुपये के विवाद को लेकर प्रतीत होता है. शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन