सहार में 61 व अगिआंव में 59 प्रतिशत वोट पड़े

Published at :07 May 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
सहार में 61 व अगिआंव में 59 प्रतिशत वोट पड़े

आरा, सहार, अगिआंव : चौथे चरण में जिले के नक्सल प्रभावित सहार और अगिआंव प्रखंड में छिटपुट घटनाओं के बीच पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. इस दौरान सहार प्रखंड में 61 और अगिआंव में 59 प्रतिशत मतदान हुआ है. सहार प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 166 पर पोलिंग एजेंट बने शिक्षक को गिरफ्तार किया […]

विज्ञापन
आरा, सहार, अगिआंव : चौथे चरण में जिले के नक्सल प्रभावित सहार और अगिआंव प्रखंड में छिटपुट घटनाओं के बीच पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. इस दौरान सहार प्रखंड में 61 और अगिआंव में 59 प्रतिशत मतदान हुआ है. सहार प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 166 पर पोलिंग एजेंट बने शिक्षक को गिरफ्तार किया गया. वहीं सहार एवं अगिआंव प्रखंड के कई मतदान केंद्रों से प्रत्याशी समर्थकों को बोगस वोटिंग करने के प्रयास में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं दोपहिया व चारपहिया मिला कर 12 वाहनों को जब्त किया गया.
जिसे मतदान समाप्ति के बाद रिहा कर दिया गया. इधर भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव और पुलिस अधीक्षक क्षत्रनील सिंह सहार और अगिआंव प्रखंड में पूरे दिन भ्रमण करते रहे. इस दौरान सहार व अगिआंव प्रखंड के एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का जायजा लिया, साथ ही गड़बड़ी करने के आरोप में पुलिस हिरासत में लिया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि जागरूक मतदाताओं के सकारात्मक सहयोग के कारण चौथे चरण का पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया.
सहार में महिला मतदाता और अगिआंव में पुरुष मतदाता ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा
चौथे चरण में सहार प्रखंड में 61 प्रतिशत और अगिआंव प्रखंड में मतदान हुए हैं.
इसमें सहार प्रखंड में महिला मतदाता और अगिआंव के पुरुष मतदाताओं ने सबसे बढ़-चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित करायी है. यही कारण है कि सहार प्रखंड में महिला मतदाताओं में 60 प्रतिशत और पुरुष मतदाताओं ने 58 प्रतिशत अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. अगिआंव प्रखंड में पुरुष मतदाताओं ने 63 प्रतिशत और महिला मतदाताओं ने 59 प्रतिशत ने वोट डाले हैं.
अगिआंव में 63 हजार और सहार में 51 हजार डाले गये वोट
चौथे चरण में नक्सल प्रभावित प्रखंड होने के बावजूद मतदाताओं ने बंपर वोटिंग की है. गत तीन चरणों के मुकाबले इस चरण में मतदान का प्रतिशत बेहतर रहा है. यही कारण है कि अगिआंव प्रखंड में 102387 मतदाताओं में से करीब 63000 और सहार प्रखंड में 83549 मतदाताओं में करीब 51000 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन