यूपी से अपहृत लड़की भोजपुर से हुई बरामद

Published at :05 May 2016 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी से अपहृत लड़की भोजपुर से हुई बरामद

गिरफ्तारी के साथ ही लड़के से पूछताछ के लिए यूपी ले गयी पुलिस आरा : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत शहर से अपहृत लड़की को भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के अहिले गांव से सकुशल बरामद कर लिया गया. इसके साथ ही एक लड़के को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक को यूपी पुलिस […]

विज्ञापन

गिरफ्तारी के साथ ही लड़के से पूछताछ के लिए यूपी ले गयी पुलिस

आरा : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत शहर से अपहृत लड़की को भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के अहिले गांव से सकुशल बरामद कर लिया गया. इसके साथ ही एक लड़के को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक को यूपी पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी.
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी रौशन लाल की पुत्री प्रीति कुमारी (काल्पनिक नाम) 17 अप्रैल को अपने प्रेमी नारायणपुर थाना क्षेत्र के अहिले गांव निवासी लालबाबू राम के पुत्र अजीत राम के साथ फरार हो गयी थी. इसे लेकर लड़की के पिता रौशन लाल द्वारा पीलीभीत के थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था. इसके बाद से ही यूपी पुलिस लड़की की बरामदगी को लेकर लगी हुई थी.
यूपी पुलिस को जैसे ही लोकेशन भोजपुर का पता चला, तो यूपी पुलिस ने भोजपुर पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद नारायणपुर थानाप्रभारी प्रभात कुमार और यूपी पुलिस ने संयुक्त रूप से अहिले गांव में छापेमारी कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया. अचानक गांव में हुई छापेमारी से लोग हतप्रभ थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन