माॅल हमला मामले में अपराधी तक पहुंची पुलिस

Published at :04 May 2016 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
माॅल हमला मामले में अपराधी तक पहुंची पुलिस

सेठ जी बोलतानी प्रणाम आरा : एनएस मॉल में बमबलास्ट और रंगदारी मांग जाने से पूर्व अपराधी कृष्णा ने एनएस मॉल के प्रोपराइटर कमल जैन से कहा सेठ जी प्रणाम. इसके बाद तुरंत रंगदारी के रूप में 40 लाख रुपये की मांग की. इसके बाद 15 मिनट बीतते ही बम बलास्ट हुआ और भगदड़ मच […]

विज्ञापन

सेठ जी बोलतानी प्रणाम

आरा : एनएस मॉल में बमबलास्ट और रंगदारी मांग जाने से पूर्व अपराधी कृष्णा ने एनएस मॉल के प्रोपराइटर कमल जैन से कहा सेठ जी प्रणाम. इसके बाद तुरंत रंगदारी के रूप में 40 लाख रुपये की मांग की. इसके बाद 15 मिनट बीतते ही बम बलास्ट हुआ और भगदड़ मच गया.
लंबू शर्मा को लिया जायेगा रिमांड पर
एसपी ने कहा कि इस मामले में लंबू शर्मा को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया
जायेगा. इसके साथ ही चांद मियां की भूमिका की भी जांच की जा रही है. जल्द ही न्यायालय में रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दिया जायेगा.
लंबू को दूसरे जिले के जेल में स्थानांतरण को लेकर लिखा जायेगा पत्र
एसपी ने बताया कि धमाके का तार जेल से जुड़े होने के बाद जेल की सुरक्षा और दुरुस्त कर दी गयी है. लंबू शर्मा को दूसरे जिले के मंडल कारा में स्थानांतरित किये जाने को लेकर जिलाधिकारी सहित विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा जायेगा, ताकि आरा मंडल कारा से उसे दूसरे जिले के जेल में भेजा जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन