मॉल को किया गया सील, दहशत में शहरवासी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Apr 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : बम ब्लास्ट के बाद मॉल को पूरी तरह से पुलिस ने सील कर दिया है. मॉल में फंसे कर्मचारियों को चेक करने के बाद ही बाहर निकलने दिया गया. बम ब्लास्ट की खबर मिलते ही शहर के लोग दहशत में आ गये. एक पल तो शहरवासियों को लगा कि कोई बहुत बड़ी घटना […]
विज्ञापन
आरा : बम ब्लास्ट के बाद मॉल को पूरी तरह से पुलिस ने सील कर दिया है. मॉल में फंसे कर्मचारियों को चेक करने के बाद ही बाहर निकलने दिया गया. बम ब्लास्ट की खबर मिलते ही शहर के लोग दहशत में आ गये. एक पल तो शहरवासियों को लगा कि कोई बहुत बड़ी घटना हुई है. मॉल के बाहर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी. भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पडा.
खून के छींटों से लाल हुआ मॉल परिसर : बम ब्लास्ट के बाद मॉल परिसर में सिर्फ खून के छींटे ही दिखायी पड़ रहे थे. ब्लास्ट होने के साथ ही परिसर में भगदड़ मच गयी और भागने के क्रम में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. घटना को लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. लोगों की भीड़ से जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










