गैस टैंकर ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

Published at :29 Apr 2016 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
गैस टैंकर ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

दुखद. आरा-अरवल पुल पर हुआ हादसा, टैंकर जब्त आरा : आरा-अरवल पुल पर गुरुवार को एक गैस टैंकर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने मौके से टैंकर को जब्त कर लिया, जबकि चालक भागने में सफल रहा. मिली जानकारी के अनुसार सहार थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

दुखद. आरा-अरवल पुल पर हुआ हादसा, टैंकर जब्त

आरा : आरा-अरवल पुल पर गुरुवार को एक गैस टैंकर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने मौके से टैंकर को जब्त कर लिया, जबकि चालक भागने में सफल रहा. मिली जानकारी के अनुसार सहार थाना क्षेत्र के कौरन-डिहरी गांव निवासी कृष्ण राय का पुत्र सुरेंद्र राय अपनी बेटी की किताब लाने के लिए साइकिल से अरवल जा रहा था. इसी दौरान आरा-अरवल पुल पर विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर की चपेट में आ गया.
ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए उसे अरवल सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. पटना ले जाने के क्रम में ही सुरेंद्र राय की मौत हो गयी. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
इस घटना के बाद मृतक के घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं, आरा-सहार पथ पर भगवानपुर के समीप बाइक और पिकअप वैन के बीच हुई टक्कर में दो लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद चालक पिकअप वैन सहित भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भरती कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन