छात्र समेत दो ने किया विषपान, हालत गंभीर

आरा : जिले में मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छात्र समेत दो लोगों ने विषपान कर अपनी इहलीला समाप्त करने की कोशिश की. जिन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव में एक छात्र कन्हैया लाल ने विषपान कर […]
आरा : जिले में मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छात्र समेत दो लोगों ने विषपान कर अपनी इहलीला समाप्त करने की कोशिश की. जिन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव में एक छात्र कन्हैया लाल ने विषपान कर लिया.
हालांकि परिजनों का कहना है कि गलती से एक्सपायरी दवा खाने से उसकी हालत बिगड़ गयी. वहीं बिहिया थाने के मीराचक गांव में अशोक कुमार ने विषपान कर अपनी इहलीला समाप्त करने की कोशिश की. आनन-फानन में परिजनों ने अशोक को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










