दूल्हे की कार व ट्रक में भिड़ंत दूल्हा समेत तीन जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Apr 2016 12:46 AM (IST)
विज्ञापन

आरा-बक्सर पथ के कारीसाथ के समीप हुआ हादसा घटना के बाद मुख्य मार्ग पर लगा जाम आरा : आरा-बक्सर मुख्य पथ पर मंगलवार की देर शाम कारीसाथ के समीप दूल्हे की कार और एक ट्रक में भिड़ंत हो गयी, जिसमें दूल्हा समेत तीन लोग जख्मी हो गये. जहां दूल्हे की स्थिति गंभीर बतायी जा रही […]
विज्ञापन
आरा-बक्सर पथ के कारीसाथ के समीप हुआ हादसा
घटना के बाद मुख्य मार्ग पर लगा जाम
आरा : आरा-बक्सर मुख्य पथ पर मंगलवार की देर शाम कारीसाथ के समीप दूल्हे की कार और एक ट्रक में भिड़ंत हो गयी, जिसमें दूल्हा समेत तीन लोग जख्मी हो गये. जहां दूल्हे की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. इस घटना के बाद मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. मिली जानकारी के अनुसार बिहिया की तरफ से दूल्हे की कार आरा की ओर आ रही थी. इसी दौरान कारीसाथ के समीप तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी.
इस घटना के बाद मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी मच गयी. वहीं जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. देखते-ही-देखते सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. वहीं दूसरी तरफ नगर थाना क्षेत्र के धरहरा के समीप स्काॅर्पियो व बाइक के बीच हुई टक्कर में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भिलाई गांव निवासी छोटेलाल जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां उसे भरती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










