अग्निपीड़ितों को फौरन सहायता मुहैया कराएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Apr 2016 12:44 AM (IST)
विज्ञापन

डीएम ने एसडीओ व अंचलाधिकारी को मुआवजा मुहैया कराने का दिया निर्देश आरा : शाहपुर प्रखंड के दौरे के क्रम में जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव को जैसे ही शाहपुर प्रखड के कदम के डेरा गांव में अगलगी की सूचना मिली, वैसे ही जिलाधिकारी ने जगदीशपुर के अनुमंडलाधिकारी को फौरन उक्त गांव पहुंचने का निर्देश […]
विज्ञापन
डीएम ने एसडीओ व अंचलाधिकारी को मुआवजा मुहैया कराने का दिया निर्देश
आरा : शाहपुर प्रखंड के दौरे के क्रम में जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव को जैसे ही शाहपुर प्रखड के कदम के डेरा गांव में अगलगी की सूचना मिली, वैसे ही जिलाधिकारी ने जगदीशपुर के अनुमंडलाधिकारी को फौरन उक्त गांव पहुंचने का निर्देश दिया. इसके साथ ही अग्निपीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया गया.
उन्होंने कहा कि अग्निपीड़ित परिवारों को तुरंत सरकारी सहायता के तहत मिलनेवाली राशि दी जाये, ताकि उन्हें राहत महसूस हो सके. वैसे मामलों में अगर किसी प्रकार की लापरवाही की बात सामने आती है, तो वैसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने एसडीओ व अंचलाधिकारी को तुरंत राशि मुहैया कराने का निद्रैश दिया.
वहीं दूसरी तरफ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में देर शाम आग लग गयी. आग की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया. सदर एसडीओ नवदीप शुक्ला ने घटनास्थल पर पहुंचे और इसके साथ ही समयानुसार दमकल की गाड़ियां पहुंची, जिससे आग पर काबू पाया जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










