महुआ शराब के साथ दो कारोबारी धराये

Published at :26 Apr 2016 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
महुआ शराब के साथ दो कारोबारी धराये

सहार : आरक्षी अधीक्षक छात्र नील सिंह के निर्देश पर सहार एवं नारायणपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर स्थानीय थाना क्षेत्र के हनुमान छपरा से अवैध शराब के साथ दो कारोबारियों को शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया. बता दें कि प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ कड़े रुख के बाद […]

विज्ञापन

सहार : आरक्षी अधीक्षक छात्र नील सिंह के निर्देश पर सहार एवं नारायणपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर स्थानीय थाना क्षेत्र के हनुमान छपरा से अवैध शराब के साथ दो कारोबारियों को शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया. बता दें कि प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ कड़े रुख के बाद भी शराब माफिया अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं.

जानकारी के अनुसार हनुमान छपरा निवासी अनंत चौधरी एवं जवाहर चौधरी अवैध शराब तैयार करने के कार्य गांव में ही चहारदीवारी की आड़ में कर रहे थे, जहां से पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार किया.
गिरफ्तारी के दौरान 60 लीटर महुआ शराब, 500 लीटर महुआ मीठा घोल एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किया गया. वहीं दूसरी तरफ माने, तो अनंत चौधरी की पत्नी पूनम देवी मुखिया प्रत्याशी हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के उद्देश्य शराब के निर्माण किया जा रहा था,
लेकिन सहार थाना अध्यक्ष बीके ब्रजेश एवं नारायणपुर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चला कर शराब के कारोबारी को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष बीके ब्रजेश ने बताया कि सूचना के आधार पर अनंत चौधरी एवं जवाहर चौधरी को अवैध शराब एवं उपकरण के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन