लाखों की संपत्ति स्वाहा

पीरो : प्रखंड के सहेजनी गांव स्थित शिवमुनी शर्मा के घर में सोमवार को अचानक आग लग जाने के कारण लाखों रुपये की संपति जल कर राख हो गयी़ बताया जाता है कि शिवमुनी शर्मा पूरे परिवार समेत अपने किसी रिश्तेदारी में गये हुए है. इस कारण उनके घर में ताला बंद था़ शिवमुनी शर्मा […]
पीरो : प्रखंड के सहेजनी गांव स्थित शिवमुनी शर्मा के घर में सोमवार को अचानक आग लग जाने के कारण लाखों रुपये की संपति जल कर राख हो गयी़ बताया जाता है कि शिवमुनी शर्मा पूरे परिवार समेत अपने किसी रिश्तेदारी में गये हुए है. इस कारण उनके घर में ताला बंद था़ शिवमुनी शर्मा के घर में लगी आग बगल में स्थित शिवमुनी शर्मा के भाई श्रीभगवान शर्मा के घर तक पहुंच गयी़ हालांकि तब तक मौके पर तरारी से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया़
इस आगलगी की घटना में शिवमुनी शर्मा का घर और उसमें रखा सामान पूरी तरह जल कर राख हो गया है, जबकि श्रीभगवान शर्मा की करीब 10 हजार की संपत्ति जली है़ पीड़ित श्रीभगवान शर्मा ने अज्ञात लोगों पर अपने भाई शिवमुनी शर्मा के घर में आग लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार की रात भी उक्त घर में आग लगाने का प्रयास किया गया था़ श्रीभगवान शर्मा की माने, तो उन्होंने सोमवार की सुबह शिवमुनी शर्मा के घर के दरवाजे पर केरोसिन और गोईठा फेंका हुआ था़ अगलगी की इस घटना की जानकारी शिवमुनी शर्मा को दे दी गयी है़ उनके यहां पहुंचने के बाद ही अगलगी में हुई क्षति का सही आकलन किया जा सकेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










