लापता छात्र बक्सर से हुआ बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Apr 2016 12:51 AM (IST)
विज्ञापन

इलाहाबाद की जीआरपी ने पटना जानेवाली ट्रेन पर बैठायी आरा : कोचिंग के लिए घर से निकला स्कूली छात्र को बक्सर बरामद कर लिया गया. इस दौरान छात्र ने अपनी आपबीती सुनाई. दो दिन पूर्व शाहपुर थाना क्षेत्र के गउडाढ गांव निवासी जयकांत दूबे का पुत्र अमन आशुतोष कोचिंग करने के लिए अपने बहनों के […]
विज्ञापन
इलाहाबाद की जीआरपी ने पटना जानेवाली ट्रेन पर बैठायी
आरा : कोचिंग के लिए घर से निकला स्कूली छात्र को बक्सर बरामद कर लिया गया. इस दौरान छात्र ने अपनी आपबीती सुनाई. दो दिन पूर्व शाहपुर थाना क्षेत्र के गउडाढ गांव निवासी जयकांत दूबे का पुत्र अमन आशुतोष कोचिंग करने के लिए अपने बहनों के साथ शाहपुर के लिए निकला था. जहां से वह इलाहाबाद पहुंच गया.
इलाहाबाद स्टेशन पर उतरने के साथ उसकी मुलाकात जीआरपी के जवान से हुई. जिसके बाद जवान ने उसे पटना जाने वाली ट्रेन बैठा दिया. छात्र ने बताया कि शाहपुर जाने के दौरान दो आदमी हमको लेकर ट्रेन में बिठा दिये. जब नींद खुली तो, मैं इलाहाबाद स्टेशन पर था. उसने बताया कि बक्सर स्टेशन आने पर मैं यहीं उतर कर अपने मामा के यहां चला गया, जिसके बाद मामा ने इसकी सूचना अमन के परिजनों को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










