बराती वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत

Published at :25 Apr 2016 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
बराती वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत

आरा : आरा-पटना मुख्यमार्ग पर बारातियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर कायमनगर गांव के समीप पलट गयी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं आधा दर्जन बराती जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव से बरात कोइलवर थाना क्षेत्र के विरमपुर गांव जा रही थी. इसी दौरान कायमनगर […]

विज्ञापन

आरा : आरा-पटना मुख्यमार्ग पर बारातियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर कायमनगर गांव के समीप पलट गयी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं आधा दर्जन बराती जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव से बरात कोइलवर थाना क्षेत्र के विरमपुर गांव जा रही थी.

इसी दौरान कायमनगर के समीप वाहन अनियंत्रण होकर पलट गयी. जिसमें स्वर्गीय चंद्रमा प्रसाद के पुत्र सहेंद्र प्रसाद समेत आधा दर्जन लोग जख्म हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान सहेंद्र प्रसाद की मौत हो गयी. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौँप दिया गया.

इस घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. वहीं मृतक के घर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन