दहेज के लिए विवाहिता को जलाया, चार पर केस

Published at :24 Apr 2016 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को जलाया, चार पर केस

आरा : दहेज के लिए विवाहिता को जला दिया गया. यह सनसनीखेज मामला चरपोखरी थाना क्षेत्र के मानसागर गांव में हुआ. मृतका की मां सलमा बेगम के बयान पर पति, सास, श्वसुर समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना के बाद से ही ससुराल के सभी लोग फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी को […]

विज्ञापन
आरा : दहेज के लिए विवाहिता को जला दिया गया. यह सनसनीखेज मामला चरपोखरी थाना क्षेत्र के मानसागर गांव में हुआ. मृतका की मां सलमा बेगम के बयान पर पति, सास, श्वसुर समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
घटना के बाद से ही ससुराल के सभी लोग फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा कला गांव निवासी सलमा बेगम ने अपनी पुत्री हसबुन निशा का निकाह मानसागर गांव निवासी महताब आलम के साथ हुआ था. शादी के बाद दहेज के लिए ससुराल के लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा. दहेज की मांग पूरी न होते देख शनिवार को विवाहिता को जला दिया गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया. वहीं नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन