द्वितीय विश्वयुद्ध के वीर योद्धा व वीरांगनाओं को आर्थिक अनुदान

Published at :22 Apr 2016 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
द्वितीय विश्वयुद्ध के वीर योद्धा व वीरांगनाओं को आर्थिक अनुदान

आरा : शाहाबाद प्रक्षेत्र में निवास कर रहे द्वितीय विश्व युद्ध के वीर योद्धा एवं वीरांगनाओं को जिला सैनिक कल्याण की ओर से बिहार सरकार द्वारा दिये जा रहे आर्थिक अनुदान हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में शामिल सभी वीर योद्धा एवं वीरांगनाओं की उम्र 72 वर्ष से उपर है. इसमें केदारनाथ सिंह […]

विज्ञापन

आरा : शाहाबाद प्रक्षेत्र में निवास कर रहे द्वितीय विश्व युद्ध के वीर योद्धा एवं वीरांगनाओं को जिला सैनिक कल्याण की ओर से बिहार सरकार द्वारा दिये जा रहे आर्थिक अनुदान हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में शामिल सभी वीर योद्धा एवं वीरांगनाओं की उम्र 72 वर्ष से उपर है. इसमें केदारनाथ सिंह 94 वर्ष, नग नारायण सिंह 92 वर्ष, केशव प्रसाद सिंह 91 वर्ष, सफेदा देवी 90 वर्ष की थीं. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह हमारे लिए काफी गौरव की बात है

कि ये योद्धा ब्रिटिश फौज के साथ वर्मा के जंगलों में जर्मन और जापानी दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिये थे. बिहार सरकार इनका सम्मान करती है और इन्हें प्रतिमाह 5000 रुपये अधिक आर्थिक अनुदान देगी. इस अवसर पर पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर जयराम प्रसाद ने इन वीर योद्धाओं को सम्मानित किये जाने का स्वागत किया है. उन्होंने सैनिकों के विधवाओं के लिए भी कल्याणकारी योजनाओं में सुधार करने की मांग की है.

संबद्ध कॉलेजों में भी छात्र संघ का चुनाव कराने की मांग : आरा. जन अधिकार छात्र परिषद की एक बैठक विवि अध्यक्ष राजन यादव की अध्यक्षता में हुई. इसका संचालन रोहित सिंह ने किया. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विवि एवं महाविद्यालयों के साथ ही संबद्ध महाविद्यालयों में भी छात्र संघ का चुनाव होना चाहिए. इस तरह की दोहरी नीति नहीं चलने दी जायेगी. वक्ताओं ने कहा कि संबद्ध कॉलेज भी वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अधीन ही कार्यरत है. इसलिए इन कॉलेजों में भी छात्र संघ का चुनाव किया जाना चाहिए, नहीं तो इसके लिए जनांदोलन किया जायेगा.
इसके साथ ही वक्ताओं ने विवि में भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग की. बैठक में दिलीप कुमार, मिथिलेश यादव, संजय पासवान, रमेश राम, राहुल यादव, राजेश पाल, मुन्ना कुमार, फिरोज खां आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन